जिला प्रशासन से संबद्ध होगी महिला हेल्पलाइन

( 2489 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Dec, 15 12:12

पटना | राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित महिला हेल्पलाइन जल्द जिला प्रशासन से अटैच होंगी। सभी हेल्पलाइनों को संबद्ध कराने तथा इनमें खाली पदों पर नियुक्ति के लिए महिला विकास निगम की ओर से शीघ्र पत्र भेजा जाएगा। वैसे, सभी हेल्पलाइन को जिला प्रशासन से अटैच किए जाने का निर्णय पहले लिया गया था, लेकिन चुनाव की वजह से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट प्रभावी हो जाने के नाते कुछ नहीं हो सका। अब नई सरकार बनने के बाद इस दिशा में फिर काम आगे बढ़ाया गया है। निगम जिला प्रशासन को रिक्त पदों की सूची सौंप नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का रिमाइंडर भेज रहा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.