कांग्रेसी मंत्रियों के लिए पहला एजेंडा विकास

( 3601 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Dec, 15 12:12

पटना | राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों ने अपने-अपने काम का एजेंडा तय कर लिया है। उनका पहला एजेंडा विकास के लिए काम करना है। सोमवार को 16वीं विधानसभा का पहला दिन था। हरलाखी के विधायक बसंत कुमार के निधन के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित की जा चुकी थी, लेकिन शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री अवधेश कुमार सिंह तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान विधानसभा परिसर में बसंत कुमार के पार्थिव शरीर का इंतजार करते नजर आए। मंत्रियों ने कहा कि बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। बातों का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। अभी तो पद संभाला है, कोशिश होगी कि शिक्षा क्षेत्र में बिहार मिसाल बने।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.