राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरुकता शिविर

( 3734 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Dec, 15 12:12

आगरा | राष्ट्रीय लोक अदालत का 12 दिसंबर को जिला तथा तहसील स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में सोमवार को सदर तहसील में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें न्यायिक अधिकारियों के अलावा तहसील के राजस्व अधिकारी, अधिवक्ता और समाज के विभिन्न वर्गो से जुड़े लोग मौजूद थे। रवींद्र कुमार द्विवेदी, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य निर्धन, असहायों को निश्शुल्क विधिक सहायता और कानून की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार शर्मा ने राजस्व वादों को लोक अदालत में नियत करने और शीघ्र निस्तारण के बारे में जानकारी दी। वहीं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन पांडे द्वारा आपराधिक वादों के निस्तारण की जानकारी दी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.