चीन को शत्रु मानना सही नहीं: राहा

( 2996 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Nov, 15 09:11

हासीमारा | भारत और चीन से परिपक्व राजनेतृत्व का आह्वान करते हुए वायु सेना प्रमुख अरूप राहा ने शनिवार को कहा कि देश को अब चीन को शत्रु की तरह नहीं देखना चाहिए। राहा ने अलीपुरदुआर जिले में हासीमारा एयरबेस पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हम एक ही क्षेत्र में हैं। हमारे साझा हित हैं। मुङो नहीं लगता कि हमें उन्हें अब शत्रु की तरह देखना चाहिए।1चीन से खतरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हां, हमारे बीच एक लड़ाई हुई थी। हमें सीमा मुद्दे को हल करना है। मेरा मानना है कि कई मुद्दों पर सुलह करने के लिए दोनों देशों की ओर से परिपक्व राजनेतृत्व दिखाने का यह समय है और क्षेत्र में विकास के लिए सहयोग और समन्वय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो उदीयमान आर्थिक या सैन्य शक्तियां साथ-साथ अस्तित्व में रह सकती हैं। शत्रु वाला रवैया अब अधिक मैत्रीपूर्ण रवैये में तब्दील होना चाहिए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.