आयरलैंड में भारतीय परिवार पर हमला

( 5068 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Nov, 15 09:11

लंदन \ उत्तरी आयरलैंड में एक भारतीय परिवार नस्ली हमले का शिकार हुआ है। कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात घर के अहाते में खड़ी इस परिवार की कार में आग लगा दी। घर का कुछ हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। घटना एंटरिम काउंटी की है। यह परिवार पिछले दस साल से यहां रह रहा है। पुलिस इस घटना को नस्ली हमले के तौर पर देख रही है।1पेशे से नर्स सुबी फिलिप ने बताया कि घटना की रात वह आठ और दस साल उम्र की अपनी बेटियों के साथ सोई हुईं थी। अचानक उन्हें तेज आवाज सुनी। बाहर देखने पर उन्होंने अपनी कार को जलते देखा। इसी दौरान किसी ने उनके दरवाजे पर दस्तक भी दी। उन्होंने कहा कि इससे मैं बेहद डर गई। मुङो लगा कि कोई मुङो या मेरी बेटियों पर हमला न कर दें। करीब आधे घंटे बाद पड़ोसियों ने आकर इस परिवार को घर से निकाला और दमकल को सूचना दी। फिलिप के पति अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं। गौरतलब है कि एंटरिम काउंटी में करीब साठ भारतीय परिवार रहते हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.