पीएचडीसीसीआइ के अध्यक्ष चुने गए महेश गुप्ता

( 4185 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Nov, 15 08:11

नई दिल्ली | केंट आरओ सिस्टम लिमिटेड के चेयरमेन महेश गुप्ता पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स (पीएचडी सीसीआइ) के नए अध्यक्ष बने हैं। गुप्ता पीएचडी सीसीआइ के 110वें प्रेसिडेंट हैं। चैंबर की 110वीं सालाना आम बैठक में उन्हंे चुना गया। गुप्ता आलोक बी श्रीराम की जगह लेंगे, जो अब तक अध्यक्ष पद पर थे। महेश फिलहाल इसी चैंबर में उपाध्यक्ष थे। 1केंट आरओ के सह संस्थापक गुप्ता ने देश में तेजी से बढ़ते वॉटर प्यूरीफायर के कारोबार में नई पहचान बनाई है। आरओ वॉटर प्यूरीफायर के 40 प्रतिशत बाजार पर केंट का कब्जा है। केंट का मुख्यालय नोएडा में है। केंट को सबसे आकर्षक ब्रांड 2013 सहित लगातार कई वर्ष उद्योग जगत के खिताब हासिल हुए हैं। आइआइटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले महेश ने करियर की शुरुआत 1987 में इंडियन ऑयल से की। प्योर वॉटरमेन ऑफ इंडिया के नाम से चर्चित गुप्ता को आइआइटी कानपुर ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित किया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.