जैविक खेती को जोर पकड़ाने में जुटा केंद्र

( 3477 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Nov, 15 08:11

नई दिल्ली | घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जैविक कृषि उत्पादों की मांग बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर कम फर्टिलाइजर प्रयोग करने वाले राज्यों में सरकार जैविक खेती को जोर पकड़ाने में जुट गई है। पूर्वी राज्यों के साथ समूचे पूवरेत्तर के राज्यों को इसके लिए मुफीद माना जा रहा है। जैविक खेती के लिए सरकार का जोर भी इन्हीं क्षेत्रों में सबसे ज्यादा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जैविक कृषि उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए योजना के जोर पकड़ने का अनुमान है। पिछले सप्ताह कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने इस मुद्दे पर सभी राज्यों के प्रधान कृषि सचिवों के साथ बैठक की। इसमें परंपरागत कृषि विकास योजना की समीक्षा की गई।1देश में तकरीबन एक दर्जन बड़ी कंपनियां भी व्यवस्थित तरीके से जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रही है। बिना खाद व रसायनों वाली फसलों की खेती के लिए किसानों को पर्याप्त मदद की जरूरत होती है। केंद्र ने इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.