एकजुटता से मिलेगा हक

( 2463 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Nov, 15 11:11

बीकानेर, वर्तमान समय में छात्र राजनीति में बदलाव आया है। संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय में एक लड़की की जीत इसके संकेत है। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान यह बात अतिथियों ने कही। समारोह में डूंगर कॉलेज में विकास सहित तकनीकी विश्वविद्यालय और डूंगर महाविद्यालय को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का संगठक कॉलेज बनाने के मुद्दे छाए रहे। समारोह के अध्यक्ष पूर्व वित्त मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने कहा, युवाओं में सरकार के प्रति निराशा है। भाजपा सरकार ने बीकानेर से उसका हक छिना है। उन्होंने कहा, डूंगर कॉलेज के विकास और बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए युवा शक्ति को एकजुट होकर संघर्ष की जरूरत है। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा, डूंगर कॉलेज के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान डूडी ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, मोदी के किए वादे आज तक पूरे नहीं हुए है। विशिष्ट अतिथि कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी बोले, भाजपा सरकार ने नया कुछ दिया नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार के समय खोला गया बीकानेर तकनीकी विवि भी छिन लिया। इसका हर्जाना भाजपा सरकार को भुगतना होगा। उन्होंने उच्च शिक्षा में विकास के लिए नए सत्र से पहले संघर्ष का आह्वान किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.