सिंघल के अस्थि कलश पर श्रद्धा सुमन अर्पित

( 4704 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Nov, 15 10:11

भीलवाड़ा | विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल का अस्थि कलश गुरुवार सुबह रेलवे फाटक के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां से कलश यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई त्रिवेणी संगम पहुंची। विश्व हिंदू परिषद धर्म परिषद के जिला मंत्री दिनेश छीपा ने बताया कि कलश यात्रा का गोल प्याऊ चौराहा पर भाजयुमो ने पुष्प वर्षा की। मोर्चा शहर प्रभारी योगेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने यहां अशोक सिंघल अमर रहे, जब जब सूरज चांद रहेगा सिंघल जी का नाम रहेगा के नारे लगाए। हिंदू महासभा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश कसारा, रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल सोनी सर्राफा व्यवसायियों ने पुष्प वर्षा कर सिंघल को नमन किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.