रूस ने तैनात की मिसाइलें

( 5953 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Nov, 15 09:11

मॉस्को | तुर्की ने रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर माफी मांगने से इन्कार कर दिया है। इसके जवाब में रूस ने तुर्की की घेराबंदी शुरू कर दी है। तुर्की की सीमा से सटे सीरिया के लताकिया प्रांत में एंटी एयरक्राफ्ट एस-400 मिसाइलों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। साथ ही वह तुर्की के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की भी तैयारी कर रहा है। उसने अपने नागरिकों को तुर्की छोड़ देने को भी कहा है। रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने गुरुवार को बताया कि तुर्की के साथ चल रही संयुक्त परियोजनाओं पर काम रोक दिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार खाद्य पदार्थ लेकर तुर्की जा रहे सैकड़ों ट्रक सीमा पर रोके गए गए हैं। जॉर्जिया के रास्ते तुर्की से रूस में ट्रकों का प्रवेश भी रोक दिया गया है। तुर्की ईंधन और खाद्य पदाथरे की आपूर्ति के लिए काफी हद तक रूस पर निर्भर करता है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.