समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

( 2835 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Nov, 15 15:11

राजसमंद| जैनश्वेतांबर तेरापंथी सभा कांकरोली में साध्वी कनकश्री के सान्निध्य में सभाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चोरडिय़ा, डॉ. विमल कावडिय़ा प्रकाश बरलेचा के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह हुआ। इसमें समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम में साध्वी कनकश्री ने कहा कि वो समाज स्वस्थ विकासशील होता है जो समाज के अंगों का मूल्यांकन कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। छात्र स्वयं मेहनत कर अपने स्वयं का तो गौरव बढ़ाते ही हैं, परिवार समाज को भी गौरवान्वित करते हैं। समाज ने प्रतिभाओं का सम्मान किया तो प्रतिभाओं का भी दायित्व बनता है कि भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए संघ समाज को भी यथा योग्य सेवा प्रदान करने में भाव बनाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या बापना ने मंगलाचरण से किया। इस अवसर पर विनोद बड़ाला, हस्तीमल डागा, बाबूलाल इंटोदिया, दिलीप बापना आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद बड़ाला ने किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.