पंचायत चुनाव के लिए तेज हुई सरगर्मी

( 6509 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Nov, 15 09:11

पटना | सूबे में विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंदरखाने रस्साकशी तेज हो गई है। दलों के आकाओं ने विधानसभा चुनाव में हार-जीत की समीक्षा के बहाने संगठन की जमीनी हकीकत परखने की कवायद शुरू कर दी है। इसके अलावा सुनहरे वादों की पोटली भी खुल सकती है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में जनता से किए कुछ वादों को पंचायत चुनाव से पहले पूरा करने के लिए राज्य सरकार मन बना चुकी है। पंचायत चुनाव त्रिस्तरीय होते हैं, जिसमें जिला पंचायत, प्रखंड पंचायत और ग्राम पंचायत शामिल हैं। पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होता, लेकिन राजनीतिक दलों की जमीनी आधार के लिए यह बड़े मायने का होता है। विधान परिषद में पार्टियों की संभावना के लिए इसकी अहमियत है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.