स्टारडम को हल्के में नहीं लेते शाहरुख - काजोल

( 4614 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Nov, 15 09:11

स्टारडम को हल्के में नहीं लेते शाहरुख - काजोल शाहरुख खान और काजोल अपने स्टारडम को हल्के में नहीं लेते हैं, बल्कि इसे बनाए रखने के लिए लगातार गंभीर रहते हैं। ‘दिलवाले’ फिल्म में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता वरुण शर्मा का कहना है कि बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में एक होने के बाद भी दोनों सहज बने रहते हैं। वरुण के मुताबिक शाहरुख और काजोल दोनों गंभीर अभिनेता हैं जो अपने संवादों का अभ्यास करते हैं, किरदारों को समझते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। लंबे समय से दोनों साथ काम कर रहे हैं और उनमें समर्पण और जोश अभी भी कायम है।’ वरुण ने कहा, ‘वे चीजों को हल्के में नहीं लेते हैं और इसने मुङो बहुत प्रेरित किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.