मृतकों के आश्रितों को दो लाख 50 हजार की सहायता

( 2931 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Nov, 15 12:11

राजसमंद | कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन एवं सहायता ने आदेश जारी कर विभिन्न दुर्घटनाओं में 5 मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की है।
आदेश के अनुसार मृतक डाउराम पुत्र शिवलाल सालवी निवासी कुशलपुरा के लिए उसकी माता नेनूदेवी, मृतका मीनाक्षी पुत्री अमरसिंह रावत निवासी गांव दर्रा भीम के लिए उसके पिता अमरसिंह, जगदीश पुत्र सोहनलाल रेगर निवासी गांव नंदावट भीम के लिए उसकी माता राधादेवी, लालूराम पुत्र किशना नायक निवासी गांव किशनपुरा धांयला राजसमंद के लिए उसकी पत्नी चक्कीबाई तथा यशोदा कुमारी पुत्री प्रतापसिंह निवासी गांव कुंडेली देवगढ़ के लिए उसके पिता प्रतापसिंह को क्रमश: 50-50 हजार रुपए की सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान की गई है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.