किसानों को सरकार देगी प्री पेड मीटर

( 3057 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Nov, 15 10:11

पटना | किसानों को सरकार प्री पेड मीटर देगी। इस प्री पेड मीटर की खासियत यह होगी कि किसान इसे जहां चाहें वहां ले जाकर कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इस संबंध में ऊर्जा सचिव प्रत्यय अमृत को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम तौर पर किसान जब अपनी खेती के लिए एक जगह बिजली का कनेक्शन लेता है तो वह एक सीमित दायरे के लिए होता है। परेशानी यह होती है कि उक्त कनेक्शन के माध्यम से वह अन्य जगहों पर पटवन का काम नहीं कर पाता है। इस असुविधा को समाप्त प्री पेड मीटर के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवहारिक भी है क्योंकि एक किसान कई जगहों पर पटवन करता है। रिचार्ज की सुविधा रहने से डीजल पर निर्भरता भी खत्म होगी। प्री पेड मीटर की खासियत यह होगी कि किसान एक तय राशि जमा कर इसे ले सकेगा। यह चलंत होगा। यह पारदर्शिता भी रहेगी कि किसान ने कितनी राशि की बिजली खपत की इस बारे में भी उसे हर वक्त जानकारी रहेगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.