धनुष बैलस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

( 5570 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Nov, 15 08:11

धनुष बैलस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण भुवनेश्वर | भारत ने मंगलवार को परमाणु हथियार ले जा सकने वाली धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक ओडिशा तट पर नौसैनिक जहाज से इस मिसाइल का परीक्षण किया गया। यह मिसाइल 350 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। सतह से सतह पर मार करने वाली धनुष मिसाइल का यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी में आइएनएस सुभद्रा से किया गया। यह स्वदेश में विकसित पृथ्वी मिसाइल का नौसैनिक संस्करण है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों का कहना है कि यह परीक्षण सफल रहा क्योंकि मिसाइल लक्ष्य तक पहुंच गया। धनुष मिसाइल 500 किलोग्राम के परंपरागत और परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है। इसे सशस्त्र सेना में शामिल किया जा चुका है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.