लालगंज की घटना को सियासी रंग दे रहे सुमो

( 2987 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Nov, 15 09:11

पटना | जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी (सुमो) लालगंज की घटना को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घटना की गंभीरता को समझते हुए उस दिन अपने मित्र के भाई की मृत्यु पर उन्हें सांत्वना देने के लिए रांची जाने के कार्यक्रम को रद कर दिया था। मुख्यमंत्री ने घटना की पूरी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे। जितने भी लोग प्रभावित थे, उन्हें मुआवजा भी दिया जा चुका है। सुमो को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि बिहार में अगर कोई घटना घटेगी तो पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी। सुमो को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया है और नीतीश कुमार के कार्यो में विश्वास जताया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.