बंधक बना दलित महिला से होता रहा दुराचार

( 4206 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Oct, 15 09:10

समालखा | एक दलित महिला को बंधक बनाकर तीन माह तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। गत रात आरोपियों के चुंगल से भागने के बाद महिला ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल भी करवाया गया है। घटना आट्टा की है। दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल के पास इंद्र कैंप की रहने वाली सुमन (बदला नाम) ने पुलिस को बताया कि उसकी परिचित मंगोलपुरी, दिल्ली की आरती व मीना कई माह पहले पानीपत लेकर आई थीं। दोनों ने साजिश के तहत उसे लाकर निजी अस्पताल में काम करने वाले पानीपत निवासी सुषमा व राज के पास छोड़ दिया। कुछ दिन पास रखने के बाद दोनों ने उसे शामली (उत्तर प्रदेश) के राहुल के साथ भेज दिया। वह दो माह तक उसके घर रही। वह उसके साथ मारपीट करता रहा। विरोध करने पर राहुल उसे डेढ़ लाख रुपये देकर लाने की बात कहता था।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.