साधारण सभा की तिथि में परिवर्तन

( 2641 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Oct, 15 17:10

जैसलमेर | विकास अधिकारी पंचायत समिति सम लादूराम विश्नोई ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से पंचायत समिति सम की साधारण सभा दिनांक ०९ अक्टूम्बर, २०१५ के स्थान पर दिनांक १०.१०.२०१५ शनिवार केा प्रातः ११ः१५ बजे श्रीमती उषा सुरेन्द्रसिंह प्रधान महोदया की अध्यक्षता में पंचायत समिति सम सभागार में आयोजित की जावेगी। उक्त बैठक में सांसद, जिला प्रमुख, विधायक जैसलमेर, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचगणों के अतिरिक्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों केा आमंत्रित किया गया है। साधारण सभा की बैठक में विभिन्न विभागों यथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, उपनिवेशन विभाग, पुलिस विभाग, खनिज विभाग, प्रारंभिक शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकासविभाग, वन विभाग, रसद विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, सिंचाई/कृषि विभाग, उद्योग विभाग, परिवहन विभाग एवं अन्य विषय जो अध्यक्ष महोदया की अनुमति से होगें पर विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया जावेगा।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.