छात्राध्यापिकाओं ने किया विभिन्न स्थलों का भ्रमण

( 5652 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Oct, 15 17:10

छात्राध्यापिकाओं ने किया विभिन्न स्थलों का भ्रमण प्रतापगढ़ / राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय की ओर से मंगलवार को महिला विद्या मन्दिर शिक्षक प्रशिक्षक शिक्षण संस्थान (एसटीसी) की छात्राध्यापिकाओं को विभिन्न स्थलों का भ्रमण करवाया।

सीओ स्काउट योगेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि छात्राओं को प्रातः वुडलैंड पार्क में व्यायाम करवाया जिसमें बीपी के व्यायाम प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने वुड लैण्ड पार्क में सेवा कार्य कर सफाई अभियान में भाग लिया। उसके बाद बालिकाआंे को रोकड़िया हनुमान जी, सिद्धनाथ महादेव व नीलकण्ठ महादेव का भ्रमण करवाया गया। द्वितीय सत्र में तृतीय सौपान व राज्य पुरस्कार अवार्ड पाठ्यक्रम व ध्वज शिष्टाचार आदि विषयों की जानकारी दी गई। सीओ राठौड़ के मुताबिक छात्राओं को सायं कालीन सत्र में स्काउट गाइड खेल के अन्तर्गत जल थल, आखों देखा सच आदि खेल खिलायें गए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.