मोदी के सारे वादे खोखले : सोनिया

( 6776 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Oct, 15 08:10

मोदी के सारे वादे खोखले : सोनिया पटना | शनिवार को बिहार में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किए। भगवान बुद्ध की धरती गया के वजीरगंज और भागलपुर के कहलगांव में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री बात तो विकास की करते हैं, लेकिन अपने मंत्रियों को झूठ बोलने की खुली छूट दे रखी है। महंगाई, रोजगार, नौकरीपेशा और किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए सोनिया ने कांग्रेस और भाजपा में अंतर को गिनाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मोदी के पैकेज में असलियत कम, धोखा ज्यादा है। उन्होंने भगवान बुद्ध की भूमि पर मोदी को राजनीतिक शुचिता का भी ख्याल रखने की नसीहत दी। कहा, प्रधानमंत्री विदेश जाकर देश के सम्मान का ख्याल नहीं करते। राजनीतिक विरोधियों पर कीचड़ उछालते हैं, जबकि हमने ऐसा नहीं किया। मगध की शांति भूमि पर समाज को बांटने वाली ताकतें सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए सोनिया ने कहा कि उनकी छवि साफ-सुथरी है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.