रविवार को रवाना होगी हज की पहली फ्लाइट

( 3070 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 15 11:09

भोपाल | राजधानी से हज का पाकीजा सफर रविवार दोपहर डेढ़ बजे पहली फ्लाइट के रवाना होने के साथ शुरू होगा। राजा भोज एयरपोर्ट से रवाना होने वाले सभी हज यात्री सऊदी अरब की कंपनी फ्लाएनास के विमान से रवाना होंगे। अंतिम फ्लाइट 10 सितंबर को रवाना होगी। पांच फ्लाइटों से 1350 हज यात्री जाएंगे। प्रत्येक फ्लाइट में 266 हज यात्री सवार होंगे।
कमेटी के अध्यक्ष हाजी हुसैन के मुताबिक कमेटी के जरिए प्रदेश से तीन हजार हज यात्री हज करने जा रहे हैं। ये सभी यात्री भोपाल व इंदौर से रवाना होंगे। भोपाल से 1350 लोग हज यात्रा पर रवाना होंगे। कमेटी के कार्यपालन अधिकारी दाउद खान ने बताया कि भोपाल में हज यात्रियों का ट्रांजिट पाॅइंट ताजुल मसाजिद परिसर को बनाया गया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.