खिलाड़ियों का गांव में पहुंचने पर सम्मान किया

( 3009 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 15 10:09

टिब्बी | क्षेत्रके गांव सहारणी में बाबा सोमारनाथ स्पोर्ट्स क्लब के दो खिलाड़ियों के राजगढ़ चुरू में संपन्न हुई क्रास कंट्री दौड़ में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर गांव में पहुंचने पर सम्मान किया गया। क्लब संरक्षक सुनील सांवरियां ने बताया कि गांव के गोपाल कंबोज और अजय बघेल ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 13 किमी की क्रास कंट्री दौड़ में बीकानेर विवि की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संत अमरनाथजी, क्लब अध्यक्ष मुरारी झोरड़, सचिव सुधीर झोरड़, कोषाध्यक्ष दलीपराम थोरी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.