सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर विभिन्न जानकारी ली

( 3461 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 15 10:09

देवगढ़| नगरपालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, पार्षद राजेश मेवाड़ा, हंसराज कंसारा ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर विभिन्न जानकारी ली। वहीं चिकित्सा अधिकारी से बातचीत की। अस्पताल में 12 में से सर्जन सहित 8 चिकित्सा अधिकारी के पद रिक्त है। द्वितीय मेल नर्स के 13 पद रिक्त, रेडियो ग्राफर का 1 पद खाली, एल एच वी के 3 पद रिक्त, लेखाकार का 1 पद रिक्त, सहायक रेडियो ग्राफर का 1 पद रिक्त, दंत टेक्नीशियन का 1 पद रिक्त, एल टी के 3 पद रिक्त, सूचना सहायक, क्लिनिकल अभिलेख सहायक के 3 पद रिक्त, वाहन चालक नहीं होने की समस्या बताई।
पद रिक्त, चपरासी के 7 पद रिक्त, स्वीपर के 2 पद रिक्त होना सामने आया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील जीनगर ने नगर पालिका सम्बंधी समस्या बताई। जिसमें हॉस्पिटल परिसर में बंद पड़ी रोड लाइटें चलवाना, हॉस्पिटल से मोर्चरी तक रोड लाइट का प्रबंध मुर्दाघर पर रात के समय रोशनी का प्रबंध करने की मांग की। बाद में अध्यक्षा पार्षद ने वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की एवं दवाईयों की जानकारी ली।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.