शीतला सप्तमी स्नेह मिलन समारोह आज

( 4746 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 15 10:09

जैसलमेर | ब्रह्मक्षत्रिय समाज द्वारा शुक्रवार शीतला सप्तमी स्नेह मिलन समारोह हिंगलाज मंदिर रतासर तलाई प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। मेले में जाने के लिए टेंपो की व्यवस्था की गई है जो सुबह 10 बजे से खत्रियों का नोहरा खत्री पाड़ा, हिंगलाज मंदिर गांधी कॉलोनी एवं जीवणियाइ से शुरू हो जाएंगे। सुबह 11 बजे से प्रतियोगिताओं की शुरूआत की जाएगी। दोपहर 12 बजे मां हिंगलाज एवं शीतला माता की पूजा अर्चना की जाएगी। शीतला सप्तमी के दिन खत्री समाज द्वारा ठंडा भोजन किया जाता है। दोपहर में सामूहिक रूप से भोजन किया जाएगा। भोजन के पश्चात सामाजिक चर्चा एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता रखी जाएगी। महाआरती के बाद मेले का समापन किया जाएगा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.