उबछठ का त्योहार उमंग, उत्साह धूमधाम से मनाया

( 8863 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 15 10:09

जैसलमेर | स्वर्णनगरी में गुरुवार को उबछठ का त्योहार उमंग, उत्साह धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं में इस त्योहार के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया, खासतौर पर नवविवाहितों में खासा क्रेज नजर आया। शाम होने के साथ ही महिलाएं एवं युवतियां सजधज कर मंदिरों की ओर निकल पड़ी। शाम के समय बाजार में महिलाओं की खासी भीड़ रही। महिलाओं के ग्रुप आसपास के मंदिरों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।
रात में चंद्रदर्शन, विधिवत पूजा अर्चना कथा श्रवण के बाद महिलाओं ने व्रत खोला। इस पर्व में शाम को सूर्यास्त के बाद महिलाएं खड़ी रहती है और चंद्रदर्शन के बाद व्रत खोलती है। शाम को लगातार कई घंटे खड़ा रहना पड़ता है। इस दौरान शहर के गणेश मंदिर, शिव मंदिर, लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में महिलाओं की कतारें लगी रही। शहर में रात तक रौनक रही। छठ के दिन चंद्रमा देरी से निकलता है जिसके चलते इस व्रत को महिलाओं के लिए कठिन परीक्षा माना जाता है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.