कच्छवाहा नगर निगम ठेकेदार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

( 2326 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 15 10:09

जोधपुर | नगर निगम ठेकेदार संघ के गुरुवार को हुए चुनाव में रमेशचंद्र कच्छवाहा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। उनके निर्वाचन की घोषणा के बाद ठेकेदारों ने कच्छवाहा का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कच्छवाहा डेढ़ साल बाद फिर से अध्यक्ष चुने गए।
नगर निगम ठेकेदारों ने गुरुवार को चुनाव अधिकारी मनोहरसिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की। दोपहर में रमेशचंद्र कच्छवाहा के नाम पर आम सहमति बनी, लेकिन खुद कच्छवाहा के साथ कुछ वरिष्ठ ठेकेदारों ने रायशुमारी करवाने के लिए गुप्त मतदान की मांग रखी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.