मोतिहारी में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

( 3460 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 15 09:09

मोतिहारी | जिले के बंजरिया थाने के चिलवनिया नहर के पास बुधवार की रात दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की बाबत पीड़िता ने स्थानीय महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथा फरार है। गिरफ्तार लोगों में बंजरिया थाने के चिलवनिया निवासी मुनिफ सहनी, अंबिकानगर निवासी रवि राम व नगर थाने के शांतिपुरी मोहल्ला निवासी भूलन महतो शामिल हैं। वहीं, स्कॉर्पियो चालक चांदमारी निवासी खुर्शीद मियां फरार है। बंजरिया थानाध्यक्ष व महिला थाना प्रभारी नीरू कुमारी ने बताया कि दोनों महिलाएं (एक नव विवाहिता, दूसरी 50 साल की) मोतिहारी स्टशेन से घर जा रही थीं। सि¨घया हीवन के पास स्कॉर्पियो सवार चारों आरोपियों ने दोनों को बलपूर्वक गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद बारी -बारी से दुष्कर्म किया। फिर चिलवनिया नहर के पास सुनसान इलाके में उताकर अधेड़ महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। उक्त महिला दिल्ली से घर लौट रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद हवस के भूखों ने उसे छोड़ दिया। व्1ाह किसी तरह घर आई। गुरुवार को जब वह चैलाहां शंकर ढाबा के पास आई तो उसने दो आरोपियों को देखा और शोर मचाया। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.