कृष्णजन्माष्टमी महोत्सव 5 को

( 2386 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Sep, 15 10:09

जोधपुर | श्रीसत्य साईं समिति की ओर से गीता भवन के समिति कक्ष में 5 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर रात्रि 12 बजे तक भजनों का कार्यक्रम होगा, तत्पश्चात रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव संपन्न होने के बाद चरणामृत एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार गीता भवन के चक्रधारी मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान मंदिर को आकर्षक रोशनी फूलमंडली से सजाया जाएगा। साथ ही रात्रि 12 बजे महाआरती होगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.