स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी

( 5043 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Sep, 15 10:09

जोधपुर | संभागमें स्क्रब टायफस से एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को जैसलमेर जिले के झाबरा निवासी अलादीन खां (28) की स्क्रब टायफस से जोधपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव जैन ने स्क्रब टायफस बीमारी से बचाव के लिए सुझाव दिए हैं संभाग में इस बीमारी से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव जैन ने बताया कि स्क्रब टाइफस पिस्सू के काटने से फैलता है। यह जीवाणु शरीर में चमड़ी में प्रवेश कर बुखार की स्थिति बनाता है। एेसे में इसकी जांच और पहचान कर जल्द से जल्द इलाज शुरू होना चाहिए। यह संक्रमण से नहीं फैलती है, लेकिन मरीज की ब्लड प्लेटलेट्स कम होती जाती है। साथ ही बुखार लगातार बना रहता है। साथ ही निमोनिया के साथ रक्तस्राव शुरू हो जाता है। इसके मरीज फिलहाल जयपुर में मिल रहे थे, लेकिन जोधपुर संभाग में भी इसका मरीज गया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.