सीटों को ले एनडीए नेताओं का मंथन

( 2113 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Sep, 15 08:09

पटना | भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दिल्ली आवास पर एनडीए के घटक दलों की सीट शेयरिंग पर 31 अगस्त को बैठक के बाद बुधवार की रात यहां एनडीए नेताओं की बैठक हुई जिसमें सीट-टू-सीट पर चर्चा की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय के आवास पर हुई इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव, बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार व सांसद राम कुमार शर्मा शामिल हुए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.