आठ साल का हिसाब दें सुमो : संजय सिंह

( 2419 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Sep, 15 08:09

पटना | जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी सरकार से हिसाब मांग रहे हैं लेकिन उन आठ साल का हिसाब नहीं मांग रहे जिन आठ साल में वह सत्ता में भागीदार थे। वह इन आठ साल का भी हिसाब मांगें। उन्हें मालूम होना चाहिए कि उन्हीं आठ साल में पीएचईडी विभाग में भाजपा कोटे से मंत्री थे। संजय सिंह ने कहा कि सुशील कुमार मोदी बताएं कि क्या उस वक्त विभाग की जिम्मेदारी नहीं थी कि घर-घर शौचालय बनवाएं, गांव-गांव में पेयजल की व्यवस्था करे और साफ-सफाई का इंतजाम करे। लेकिन इनके मंत्री सिर्फ लफ्फाजी में रह गए। इसी कारण इन तमाम बातों को विजन डाक्युमेंट में डालना पड़ा है। आज स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो पुलिंदा पेश कर रहे हैं वह झूठ का पुलिंदा है। जिस स्वास्थ्य विभाग की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं वह आठ साल तक भाजपा के पास था |
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.