हड़ताल आज, बंद रहेंगे कार्यालय

( 6013 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Sep, 15 08:09

पटना | दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो सितंबर को प्रस्तावित आम हड़ताल को लेकर मंगलवार को दिनभर रणनीति बनती रही। बैंककर्मियों की ओर से डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी हुई। इस हड़ताल में बिहार के 10 लाख कर्मचारी शामिल होंगे। इसमें छह लाख संगठित एवं चार लाख असंगठित क्षेत्र में श्रमिक होंगे। हड़ताल का असर कमोवेश सभी सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर दिखाई देगा। बैंककर्मियों ने हड़ताल को लेकर मंगलवार शाम डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन किया। हड़ताल में एसबीआइ को छोड़कर सभी सरकारी बैंक व सहयोगी बैंक शामिल हो रहे हैं। को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ ट्रेड यूनियन एंड एसोसिएशन के सह संयोजक बी. प्रसाद ने कहा कि बैंकों में कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी हड़ताल पर रहेंगे। उधर, बैंक कर्मचारी संघ के नेता संजय तिवारी एवं अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष डॉ. कुमार अरविंद ने कहा कि बैंकों एलआइसी, जीआइसी भी शामिल हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.