आज भागलपुर में गरजेंगे पीएम मोदी

( 6013 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Sep, 15 12:09

आज भागलपुर में गरजेंगे पीएम मोदी भागलपुर । परिवर्तन रैली को संबोधित करने के लिए स्थानीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन दोपहर करीब 1:20 बजे होगा। प्रधानमंत्री के आगमन की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सुरक्षा कारणों से विक्रमशिला सेतु पर वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था की गई है। हवाई अड्डा मैदान में दो मंच और तीन वाटरप्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री रैली को संबोधित करने अपराह्न 01.20 बजे पहुंचेंगे। इस बीच वहां बारिश शुरु हो गई है। इसके बावजूद रैली मैदान में समर्थकों व कार्यकर्ताओं का आना लगातार जारी है। इस बीच मंच पर बड़े नेताओं का आना आरंभ है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगलवार पांडेय मंच पर पहुंच चुके हैं। लोक गायक छैला बिहारी भी पहुंच चुके हैं।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.