पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

( 2096 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Aug, 15 12:08

कुशलगढ़ | नगर में स्थित आबकारी थाना के नए भवन परिसर में शनिवार को सहायक आबकारी अधिकारी अशोक कुमार कौशिक के मुख्य आतिथ्य में स्टाफकर्मियों ने 100 पौधे रोपे। कार्मिकों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान कुशलगढ़ प्रहराधिकारी बीआर गोदारा, जमादार धोलाराम, किशोरसिंह, हेड कांस्टेबल, मोहम्मद शरीफ सहित स्टाफकर्मी मौजूद रहे |
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.