आप सरकार के खिलाफ भाजपा का होर्डिंग अभियान

( 5301 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Aug, 15 08:08

आप सरकार के खिलाफ भाजपा का होर्डिंग अभियान नई दिल्ली । केजरीवाल सरकार के महिमा मंडन के लिए लगाए जा रहे होर्डिंग्स के जवाब में अब भाजपा नेता सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने और घोषणाएं पूरी नहीं होेने के संबंध में कई जगह होर्डिंग लगाए हैं। ऐसे कई होर्डिंग शुक्रवार से दिल्ली में दिखाई दे रहे हैं।
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, प्रवक्ता राजीव बब्बर एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली एवं पुरानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार का पोल खोल अभियान प्रारंभ किया। उन्होंने होर्डिंग में केजरीवाल सरकार का खूब मजाक उड़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वायदों के संबंध में सवाल करते हुए कई राय दी है। उन्होंने महिला सुरक्षा के संबंध में किए गए वायदे पूरा होने के संबंध में पूछा है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.