अब 10 रुपये में ऐप उपलब्ध कराएगा गूगल प्ले

( 6702 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 15 18:08

अब 10 रुपये में ऐप उपलब्ध कराएगा गूगल प्ले नई दिल्ली | प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने अपने ऐप स्टोर में 10 रुपये में ऐप उपलब्ध कराने की सुविधा की पेशकश की है। इसके जरिये गूगल को भारत में भुगतान कर ऐप इस्तेमाल को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। गूगल उत्पाद प्रबंधक (गूगल प्ले) एलिस्टेयर पॉट ने एक ब्लॉगपोस्ट पर कहा कि गूगल प्ले के जरिये उपयोक्ताओं तक पहुंचने के वास्ते डेवलपर्स के लिये भारत लगातार एक प्रमुख वृद्धि संभावनाओं वाला स्थान बना हुआ है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.