पाक ने आज फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

( 3637 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 15 18:08

पाक ने आज फिर किया सीजफायर का उल्लंघन जम्मू | पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसका बीएसएफ ने जवाब दिया। गोलीबारी में तीन अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब 10.40 बजे बिना किसी उकसावे के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार गोले दागे। उन्होंने बताया, पाकिस्तानी गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.