चीन ने विवादित क्षेत्र की सूरत ही बदली

( 2690 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 15 09:08

नई दिल्ली | दक्षिण चीन सागर में चीन तेजी से पैठ बढ़ा रहा है। सालभर में ही उसने इस विवादित क्षेत्र की सूरत बदल दी है। मूंगे की चट्टान को करीब दो हजार एकड़ के कृत्रिम द्वीप में तब्दील कर दिया है। इस द्वीप पर हवाई पट्टी बनाई गई है और अब वह सैन्य तैनाती की दिशा में बढ़ रहा है। एशिया-प्रशांत तक भारत की पहुंच के लिए यह इलाका काफी अहम है। ऐसे में इस द्वीप से भारत के व्यापारिक उद्देश्यों को झटका लग सकता है। एशिया मैरीटाइम ट्रांसपेरेंसी इनिशिएटिव ने कहा है कि जिस तेजी से चीन काम कर रहा है वह खतरनाक है। कई देशों की आपत्तियों के बावजूद अपने मुख्य भू-भाग से 500 मील दूर समुद्र में उसने ‘द ग्रेट वॉल ऑफ सैंड (बालू की महान दीवार)’ खड़ी कर दी है। उसने अब तक सात टापू बनाए हैं। तीन हजार मीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई है। संगठन के अनुसार इन निर्माण कार्यो से समुद्र के उन हिस्सों में भी चीन की पहुंच हो गई जो अब तक उससे दूर थे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.