अगस्त में कोलकाता आएंगे अमित शाह

( 6556 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 15 09:07

कोलकाता | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह आगामी 12 अगस्त को कोलकाता आयेंगे। इस दौरान वे प्रदेश नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बताया कि शाह के आगमन की मूल योजना सांगठनिक स्तर को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को शाह के दौरे के दौरान किसी बड़ी सभा या जनसभा की योजना नहीं है लेकिन वे इस दिन कई भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अमित शाह हावड़ा पहुंचे थे। तब उन्होंने पूर्वी क्षेत्र में पार्टी के महासंपर्क अभियान की शुरुआत की थी और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा था कि बंगाल में भाजपा अपनी उपलब्धियों का बखान कर ममता सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.