पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों का रिफ्रेशर कोर्स

( 4823 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jul, 15 17:07

प्रतापगढ़ | यहां रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को विधिक जानकारी के साथ ही हथियार चलाने, एफआईआर दर्ज करने आदि की भी जानकारी दी जा रही है।
एएसपी रतन सिंह ने बताया कि सामान्यतया पुलिसकर्मी भर्ती के दौरान इस तरह के प्रशिक्षणों से गुजरता है, लेकिन नौकरी के कई वर्षों बाद यह जानकारी मस्तिष्क से गौण होती जाती है। इसके लिए यह कोर्स आयोजित किया जा रहा है। जिले में अब तक चार कोर्स आयोजित कर 150 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.