प्रतापगढ़ के 9 बांध छलके

( 5908 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jul, 15 16:07

प्रतापगढ़ | लगातार बारिश के चलते जिले के नौ बांध करीब-करीब लबालब हो चुके हैं। अधिकांश छलक रहे हैं। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के बाद अब जिले का सबसे बड़ा जाखम डैम भी छलकने को आतुर है। जाखम की भराव क्षमता 31 मीटर है तथा मंगलवार सुबह 8 बजे तक इसका जल स्तर बढ़ कर 28 मीटर हो चुका था। हमजाखेड़ी, गादोला, बोरिया, मचलाना, बजरंगगढ़, बरडिया, चाचाखेड़ी, बसेड़ा ओवर, बागदरी बांध बारिश के बाद छलक चुके हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.