डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए टैक्सी शुरु

( 3191 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jul, 15 10:07

बीकानेर | नगर निगम वार्ड 44 के इंद्रप्रस्थ पूजा एन्क्लेव एवं करणी नगर में मंगलवार को सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पार्षद रणवीर सिंह रुंगडी ने किया। सफाई के दौरान घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए टैक्सी भी शुरु की गई। मुख्य अतिथि महापौर नारायण चौपड़ा ने कहा कि वार्ड और शहर को साफ सुथरा बनाए रखने में सहयोग करे। अभियान में शामिल लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम के निधन पर श्रद्धांजलि दी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.