नगर निगम परिषद की बैठक 31 जुलाई को

( 7783 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 15 11:07

भोपाल | नगर निगम परिषद की बैठक 31 जुलाई को होगी। सोमवार को बैठक का एजेंडा जारी हुआ है। पहली बार परिषद बैठक में होर्डिंग्स की जगह यूनीपोल लगाए जाने की नियम-शर्तें भी तय की जाएंगी। शहर में 250 यूनीपोल लगाए जाएंगे। हालांकि बैठक में स्थानों के नामकरण पर हंगामा हो सकता है।
टीटी नगर और एमपी नगर का नाम तात्या टोपे और महाराणा प्रताप नगर रखे जाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस विरोध कर सकती है। दरअसल, कांग्रेस का तर्क है कि दोनों स्थानों के मूल नाम यही थे। निगम ने इन्हें शार्टकट किया। अब दोबारा प्रस्ताव लाने की जरूरत ही नहीं है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.