जलाशयों में पानी की जोरदार आवक

( 3499 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 15 11:07

चित्तौड़गढ़ | महज दो दिन की बंपर बारिश ने जिले के लिए इस साल का जमाना भी लगभग सुधार दिया है। जिले का सर्वाधिक जलग्रहण क्षमता वाला गंभीरी बांध भी सोमवार दोपहर तीन बजे लबालब हो गया। जबकि बस्सी बांध रविवार देर रात में छलक गया था। इनको मिलाकर अब तक जिले के 12 बांध लबालब हो गए हैं। कुछ और जल्द छलक सकते हैं। जिले के सिंचाई बांधों में कुल भराव क्षमता के मुकाबले सोमवार सुबह तक 47 प्रतिशत पानी चुका है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.