संदिग्ध हालत में मौत से बवाल

( 4346 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 15 10:07

जैसलमेर | शहर के गफूर भट्‌टा क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत से बवाल मच गया। मृतक के परिजनों समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस की समझाइश के बाद आक्रोशित भीड़ शांत हुई। पुलिस ने हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बिसरा लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.