चांदी पांच साल के निचले स्तर पर, 320 लुढ़का सोना

( 7892 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 15 08:07

चांदी पांच साल के निचले स्तर पर, 320 लुढ़का सोना नई दिल्ली । बीते सत्र की तेजी के बाद सोने-चांदी को एक बार फिर से जोर का झटका लगा है। शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 320 रुपये की गिरावट के साथ 25,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 380 रुपये की गिरावट के साथ 34,000 रुपये के स्तर से नीचे 33,950 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। यह चांदी का पांच साल का सबसे निचला स्तर है।
दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का असर इनके सिक्कों पर भी देखने को मिला। सोने की अठग्रामी गिन्नी 300 रुपये की गिरावट के साथ 22,200 रुपये के भाव पर आ गई। चांदी के सिक्के में 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके लिवाली भाव 48,000 रुपये और बिकवाली 49,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।
कारोबारियों के मुताबिक ग्लोबल स्तर पर कमजोर रुझानों के चलते घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। सिंगापुर में सोने का भाव 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,077.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 1.1 फीसदी गिरावट के साथ 14.50 डॉलर प्रति औंस पर रही।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.