दुष्कर्म के आरोपी किशोर को बाल संप्रेषण गृह भेजा

( 5012 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jul, 15 16:07

परतापुर | गढ़ी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में डिटेन किए गए किशोर को सोमवार जिला प्रिंसीपल न्यायालय में पेश किया।
जहां से उसे बाल सुधार गृह उदयपुर भेजने के आदेश हुए। एसआई सज्जनसिंह ने बताया कि पिछले दिनों एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर आरोपी पृथ्वीपुरा (कुशलपुरा) निवासी किशोर को डिटेन किया गया था। उसे रविवार को रातभर परिजनों के साथ ही रखा गया था। गौरतलब है कि गढ़ी थाने में 4 जून को एक व्यक्ति ने आरोपी किशोर के खिलाफ उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.