शिक्षकों को मूल पद पर जाने के निर्देश

( 4074 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jul, 15 16:07

धरियावद | प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी दुर्गा सुखवाल के निर्देश पर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल शर्मा ने ब्लॉक शिक्षा कार्यालय अधीनस्थ शिक्षण व्यवस्था के लिए लगाए गए शिक्षकों को आगामी 2 दिनों में मूल विद्यालय में जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय व्यवस्था के तौर पर पूर्व में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया था। नए आदेश के तहत प्रतिनियुक्ति निरस्त कर दी गई है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.