अफीम किसान संघ की बैठक में कई निर्णय

( 4860 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jul, 15 16:07

प्रतापगढ़ | भारतीय अफीम किसान विकास समिति की बैठक सोमवार को गौतमेश्वर तीर्थ धाम पर हुई। बैठक में अफीम काश्तकारों के पट्टे बहाल करने के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामनारायण ने की। मुख्य अतिथि मोहनसिंह कुलथाना थे। भगवानलाल डांगी जगदीश पाटीदार विशिष्ट थे। बैठक में किसानों ने अफीम की कीमत दस हजार रुपए किलो करने ,1999 में कटे अफीम के पट्टे वापस बहाल करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा कर क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी को पत्र लिखा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.